अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए हर देश और हर कंपनी अपने-अपने हिसाब से स्ट्रैटेजी तैयार कर रहे हैं। टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी एपल (Apple) ने तो इसे लेकर भारत से चार्टर्ड कार्गो फ्लाइट्स के जरिए 600 टन यानी 15 लाख आईफोन अमेरिका में मंगा लिए। एपल ने यह निजी रणनीति ट्रम्प के टैरिफ से बचने और अमेरिका में अपने आईफोन की इन्वेंट्री बनाने के लिए तैयार की है