Tilak Varma: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा चोटिल हो गए हैं. विजय हजार ट्रॉफी के दौरान उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें राजकोट के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. ऐसे में माना जा रहा है कि वह टी20 सीरीज के साथ टी20 विश्व कप से भी बाहर हो सकते हैं.