Pakistan T20 World Cup 2026: सात फरवरी से भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने जा रहा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 बुरी तरह विवादों से घिरा हुआ है. बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान जरूर किया, लेकिन पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी अब भी टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी दे रहे हैं.