India wins first match in 2026: भारत ने साल की शुरुआत जीत से की है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. इस जीत से टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत में विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने अहम योगदान दिए. कोहली 93 रन बनाकर आउट हुए. सीरीज का दूसरा वनडे राजकोट में 14 जनवरी को खेला जाएगा.