Green Park Stadium: कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में आठ साल बाद वनडे क्रिकेट मैच के आयोजन की तैयारियों जोरो पर है. इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच मैच के लिए स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ग्रीनपार्क की खास काली मिट्टी वाली पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होगी.