गर्मियों का मौसम अपने साथ छुट्टियाँ, खुले आकाश, खिलखिलाती धूप में बाहर जाकर घूमने का वादा साथ लेकर आता है लेकिन अक्सर इसमें एक ख़ामोश जोखिम भी छिपा हुआ होता है. झुलसा देने वाला तापमान, लू या ताप लहर असहनीय हो जाने से मानव स्वास्थ्य, जीवन के लिए ख़तरा. गर्मी के महीनों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर बोझ भी बढ़ जाता है, और इसलिए अपनी सेहत की रक्षा के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना ज़रूरी हो जाता है.