ये जानकारी निश्चित रूप से दिलचस्प है कि हमारी धरती पर 11 करोड़ 70 लाख से अधिक झीलें मौजूद हैं? वे दुनिया की कुल ज़मीन का लगभग 4 प्रतिशत हिस्सा घेरे हुए हैं और धरती व मानव जीवन के लिए बहुत अहम हैं. मगर साथ ही ये चुनौती भी है कि इनसानों को अक्सर सुकून मुहैया कराने वाली इस प्राकृति धरोहर यानि झीलों को अगर हमने बचाने की कोशिश नहीं की, तो आने वाले कल में यह नीली धरोहर सिकुड़ सकती है.