Mon Nov 11 2024 02:20:58 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
महाराष्ट्र चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र चुनाव के बीच कांग्रेस ने 7 बागी उम्मीदवारों पर बड़ी कार्यवाही की है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 6 निर्वाचन क्षेत्रों में 7 बागी उम्मीदवारों को निलंबित कर दिया।
Mon Nov 11 2024 02:20:33 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झारखंड में सीएम योगी की आज चार जनसभा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में चुनावी राज्य झारखंड में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम योगी सुबह करीब साढ़े 9 बजे भवनाथपुर, साढ़े 10 बजे हुसैनाबाद, साढ़े 11 बजे पांकी और दोपहर साढ़े डालटेनगंज में जनसभा करेंगे।
Mon Nov 11 2024 02:20:14 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
झारखंड में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दल के नेता अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। बता दें कि झारखंड की 43 सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। वहीं 20 नवंबर को राज्य में दूसरे चरण में मतदान होगा। वहीं नतीजों का ऐलान 23 नवंबर किया जाएगा।