झारखंड के अधिकतर स्थानों में पिछले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया, जिससे प्रदेश में सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यहां अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।र