पुलिस जांच के अनुसार, मल्होत्रा को पहली बार पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश से हरकीरत सिंह ने मिलवाया था, जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGMC) का कर्मचारी है। हिसार के पुलिस अधीक्षक (SP) शशांक कुमार ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि NIA ने ज्योति मल्होत्रा से भी पूछताछ की है। दूसरी एजेंसियां भी उसकी जांच कर रही हैं