हाईवे के एक बोर्ड पर हरे और सफेद रंग से अंकित ये एक शब्द, जांचकर्ताओं के लिए खतरे की घंटी बन गया, और देखते ही देखते एक आम सी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की ओर शक की सुई ऐसी घूमी कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बहुत बड़ा मामला बन गया। काजीगुंड, जिसे अक्सर ‘कश्मीर का गेटवे’ कहा जाता है, जम्मू और कश्मीर के रणनीतिक रूप से संवेदनशील अनंतनाग जिले में स्थित है