ज्ञानवापी को लेकर चल रही अदालती लड़ाई के बीच हिंदू पक्ष को बड़ा झटका लगा है। वाराणसी के सिविल जज, सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक ने 25 अक्टूबर अपना फैसला सुनाते हुए हिंदू पक्ष की एएसआई सर्वे की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। ज्ञानवापी मामले पर हिंदू पक्ष के वकील विजय शंकर रस्तोगी ने बताया कि कोर्ट ने एएसआई (ASI) द्वारा पूरे ज्ञानवापी क्षेत्र की सुरक्षा के अतिरिक्त सर्वेक्षण के हमारे आवेदन को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘हम इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे’