Republic Economics Summit: एशिया का सबसे बड़ा न्यूज सेंटर रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क मंगलवार (12 नवंबर, 2024) को अपने नोएडा सेक्टर 158 स्थित मुख्यालय में इंडिया इकोनॉमिक समिट 2024 के चौथे संस्करण का आयोजन किया इस आयोजन में पहुंचे योग गुरु स्वामी रामदेव ने अपनी आयुर्वेदिक दवाओं पर रिसर्च के लेकर उठाए गए सवालों को लेकर जोरदार जवाब दिया। बाबा रामदेव ने बताया कि जब सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे तो वहां जज ने उनसे पूछा कि आपकी दवाओं के शोध को लेकर कुछ कहना है तो बाबा रामदेव ने उन्हें बताया कि हमने 100 से ज्यादा रिसर्च और एविडेंस मेड वो मेडिसिन बना दी जो कि पूरे विश्व का मेडिकल सिस्टम आज तक नहीं कर पाया।
बाबा रामदेव ने बताया कि जब उन्हें सु्प्रीम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया तो वहां पर 20, 30 और 50 लाख फीस लेने वाले एडवोकेट्स ने उनसे कहा कि आप यहां कुछ बोलना मत। इस पर बाबा रामदेव ने कहा कि मैं बोलूंगा तो जरूर मैं कोई अपराधी तो नहीं हूं जो चुप रहूं। इसके बाद जब जज ने उनसे कहा कि आपने काम तो बहुत अच्छा किया है तो इस पर बाबा रामदेव ने पूछा कि वो तो ठीक है लेकिन मैंने गलत क्या किया है तो इस पर जज साहिबा ने कहा कि आपको कुछ कहना है तो बाबा रामदेव ने कहा, ‘पूरी दुनिया में अभी तक आयुर्वेद के बारे में बोला जाता है कि इनके पास रिसर्चबेस्ड और एविडेंस वाली दवाएं नहीं होती हैं। तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि हमने 100 से भी ज्यादा रिसर्च और एविडेंस बेस्ड वो मेडिसिन्स तैयार कर दी हैं जो WHO सहित विश्व के कई मेडिकल सिस्टम आज तक नहीं कर पाए वो हमने कर दिखाया।’
अगर इंसुलिन बनाने वाले को नोबेल मिला, तो इंसुलिन छुड़ाने वाले…
बाबा रामदेव ने रिपब्लिक इकोनॉमिक समिट में सु्प्रीम कोर्ट में हुई पूछताछ को लेकर आगे बताया, ‘लिवर के, किडनी के, पेंक्रियाज के, लंग के थॉयराइड के, हार्ट के, ब्रेन के, आंखों के, कानों के, स्किन के, बोन के साइज को रिजनरेट किया जा सकता है। हमने लाखों लोगों को किडनी ट्रांसप्लांट से बचाया। अगर डायबिटीज के लिए इंसुलिन बनाने वालों को नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है तो हमने डॉक्टर्स और साइंटिस्ट की इंसुलिन छुड़वाई है। हमने अपनी आयुर्वेद की दवाओं से ये काम करके दिखाया है।’
कानून अगर गलत हो तो उसे बदलो…
रिपब्लिक इकोनॉमिक समिट को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने आगे बताया कि सुप्रीम कोर्ट की जज ने उनके कामों की तारीफ करते हुए कहा कि काम तो आपने काफी अच्छा किया है लेकिन उनकी आयुर्वेदिक दवाओं को लेकर उन पर लगाए गए आरोप पर कहा कि बाबा रामदेव बिना रिसर्च की दवाओं को आयुर्वेद के नाम पर बेच रहे हैं उस पर एक ड्रैगन मैजिक रेमेडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पर बाबा रामदेव ने बताया, ‘कानून अगर गलत हो तो मैं अपराधी नहीं हो सकता, कानून को बदलना चाहिए। स्वामी रामदेव ने जन्म से लेकर अब तक कोई अनैतिक और गलत काम नहीं किया है और यही मेरी आत्मबल का कारण है।’
अर्नब गोस्वामी को बताया वॉरियर
इस दौरान बाबा रामदेव ने रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को योद्धा बताते हुए कहा, ‘इतनी बड़ी सोच और सोच से ज्यादा उसका एक्ज्यूशन खाली इंफ्रास्ट्रक्चर के लेवल पर ही नहीं बल्कि कैरेक्टर के लेवल पर और न्यूज फर्स्ट नहीं नेशन फर्स्ट के संकल्प के साथ ये बड़ी बात है। रामदेव ने कहा कि अवर ईच एंड एवरी सेल ऑफ दिस बॉडी एंड ईच एंड एवरी कॉर्क एटम ऑफ दिस यूनिवर्स इस फाइटर एंड यू आर ए फाइटर एंड यू आर ए वॉरियर। उन्होंने अर्नब गोस्वामी को एक योद्धा बताते हुए कहा कि एक योद्धा की तरह ही जीना चाहिए। प्रकृति परमेश्वर ने जो सारी संरचना की है ऐसी ही की है, लेकिन व्यक्ति हताशाओं, निराशाओं और कुंठा में खो जाता है।’