आमजन व पृथ्वी की भलाई के लिए प्रयासरत उद्योगों में युवजन अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और अक्सर जोखिमों को झेलते हुए अपने उद्यमों को सफल बनाने में जुटे हैं. सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित वैश्विक उद्योग सम्मेलन में बुधवार को ‘भावी पीढ़ी दिवस’ (Generation Future Day) मनाया गया, जिसमें युवाओं की इसी भूमिका पर ध्यान केन्द्रित किया गया. साथ ही, उनकी आवाज़ों व विचारों को और बड़े स्तर पर सुने व साझा किए जाने का संकल्प भी लिया गया.