(खबरें अब आसान भाषा में)
जॉर्डन के अनुभवी राजनयिक और क़ानून विशेषज्ञ महमूद दैफ़ल्लाह हमूद को, संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख न्यायिक संस्था अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में, एक न्यायाधीश पद पर चुना गया. उनका चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ कराए गए गुप्त मतदान और स्वतंत्र प्रक्रिया के तहत हुआ है.