(खबरें अब आसान भाषा में)
रिंकू सिंह के पिता बेटे के विनिंग शॉट से गदगद हैं. खानचंद सिंह ने कहा कि जैसे ही रिंकू ने पाकिस्तान के खिलाफ विनिंग शॉट जड़ा वह बिस्तर से उठ खड़े हो गए और वह पूरी तरह फिट हो गए. खानचंद ने बताया कि उनकी तबीयत पहले खराब थी लेकिन बेटे के इस शॉट से वह स्वस्थ हो गए.