Imran Khan : अफरीदी के मुताबिक, 27 अक्टूबर के बाद से न तो वकील, न डॉक्टर, न पार्टी नेता और न ही परिवार के सदस्य इमरान खान से मिल पाए हैं। उन्होंने कहा, “हमारे पास उनकी हालत की कोई जानकारी नहीं है क्योंकि किसी भी तरह की मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि अधिकारियों ने भरोसा दिया था कि मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक बात नहीं होगी, फिर भी जेल प्रशासन ने मुलाकात की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया