(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल रविवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा. पहली बार दोनों में से कोई भी टीम चैंपियन बनेगी. क्योंकि इससे पहले दोनों टीमों ने विश्व कप नहीं जीता है.