Nitish Rana Hanuman Chalisa: नितीश राणा इनदिनों शानदार फॉर्म में हैं. राणा दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लॉयंस की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने 24 घंटे के भीतर एक शतक और 45 रन की पारी खेली. वेस्ट दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने में नितीश का अहम रोल रहा जिन्होंने एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर 2 में शानदार बैटिंग कर अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाया.