ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने भारत के अपने लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी के इक्विटी स्ट्रैटेजी के ग्लोबल हेड, क्रिस वुड (Chris Wood) ने अपनी हालिया ‘ग्रीड एंड फीयर’ रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत के लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो में रियल एस्टेट, इंटरनेट स्टॉक्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी ब्लूचिप कंपनियों के शेयरों पर खास ध्यान दिया गया है