एंटीमाइक्रोबियल यानि रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. रोगाणुरोधी प्रतिरोध की बढ़ती चुनौती से निपटने के उपायों पर मंथन के लिए, दुनियाभर से हितधारक, सउदी अरब के जेद्दाह शहर में एकत्रित हुए हैं. इससे कुछ ही महीनों पहले, न्यूयॉर्क में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से एक राजनैतिक घोषणापत्र पारित किया था, जिसमें सभी सदस्य देशों ने इस गम्भीर स्वास्थ्य समस्या के ख़िलाफ़ ठोस कार्रवाई का वादा किया था.