Ladakh Marathon: जालोर जिले के गुड़ा बालोतान गांव की नीरा राजपुरोहित ने 12 हजार फीट की ऊंचाई और कम ऑक्सीजन के बीच लेह लद्दाख में आयोजित 43 किलोमीटर की मैराथन में अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से शानदार प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम किया. 35-45 आयु वर्ग में तीसरा और ओवरऑल टॉप 10 विमेन ओपन कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल कर नीरा ने न केवल जालोर, बल्कि पूरे राजस्थान का मान बढ़ाया.