(खबरें अब आसान भाषा में)
विश्व प्रदर्शनियाँ, केवल सुखद झाँकियाँ भर नहीं हैं, बल्कि “ये हमारी कहानियाँ कहने के लिए एक न्यौता हैं.” संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने जापान के ओसाका में, एक्सपो 2025 उत्सव में आए लोगों से मुख़ातिब होते हुए ये बात कही है.