Middle East War: इसी बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरघची से फोन पर बातचीत की। पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बातचीत थी। भारत सरकार इस समय अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर खास सतर्क है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग 10 दिनों से बंद जैसा बना हुआ है