Bareilly Violence | बरेली में 26 सितंबर को हुई हिंसा के बाद प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आज बरेली विकास प्राधिकरण यानी BDA ने एक और बड़ा कदम उठाया है। फरीदापुर चौधरी इलाके में बने एक अवैध बारात घर को ध्वस्त कर दिया गया, जिसे हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, इस बारात घर में मौलाना तौकीर द्वारा दंगे से दो दिन पहले एक बैठक की गई थी, जिसमें हिंसा की साजिश रचे जाने का आरोप है।