Anti Histamines Drug Sales: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सांस से संबंधित बीमारियों की दवाओं में गजब की वृद्धि दर्ज की गई। यहां तक कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे पहाड़ी राज्यों में भी एंटीहिस्टामिन की बिक्री में साल-दर-साल 45 प्रतिशत का उछाल आया है, जो बताता है कि प्रदूषण की समस्या अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों में भी फैल रही है