कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह से बहस पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सबक था. मैं थोड़ा समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहा था ताकि वे एक और ओवर नहीं फेंक सके लेकिन बुमराह को आखिर में कामयाबी मिली. वह बेहतरीन गेंदबाज है और सीरीज में 32 विकेट लिए. अगर ऐसी कोई घटना फिर होती है तो शायद में कुछ नहीं कहूंगा.’’