(खबरें अब आसान भाषा में)
शीर्ष तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने धीमी शुरुआत की और आधे घंटे तक वार्म-अप किया. इसके बाद उन्होंने छोटा रन-अप किया और ड्रेसिंग रूम लौट गए. गेंदबाज़ को अपने दाहिने घुटने पर पट्टी बाँधे देखा गया जो टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब है क्योंकि पहले टेस्ट शुरु होने में अब चंद दिन ही बचे है.