भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में पर्थ टेस्ट की पहली पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए टीम को बढ़त दिलाई. टीम के कप्तान ने 5 विकेट लेकर मैच में भारत को जोरदार वापसी कराई. टीम इंडिया पहली पारी में महज 150 रन पर सिमट गई थी. ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट लेकर बुमराह ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और अनिल कुंबले के लिस्ट में जगह बनाई.