(खबरें अब आसान भाषा में)
जयपुर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर अजब खेल देखने को मिला। यहां प्राधिकरण ने भगवान शिव के नाम पर न सिर्फ नोटिस जारी कर दिया, बल्कि 7 दिनों के भीतर उन्हें तलब कर जवाब भी मांगा है। मामला सामने आने के बाद नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।