Jaipur News Hindi : जयपुर के युवा शुभम शर्मा ने ताइवान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के प्रतिनिधि के रूप में देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय युवा मंच और सम्मेलन में भारत की ओर से युवाओं की नेतृत्व क्षमता और वैश्विक भूमिका पर अपनी प्रस्तुति दी. शुभम की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से जयपुर और देश दोनों गर्वित हैं.