जम्मू के सरकारी स्कूल में छात्रों की पिटाई का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के मुताबिक, टीचर नेे बच्चों की पिटाई सिर्फ इसलिए की क्योंकि वो बच्चे स्कूल में तिलक लगाकर जाते हैं। माथे पर तिलक होने की वजह से शिक्षक ने उनकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें, टीचर कैमरे में कैद होने पर खुद को बचाता नजर आ रहा है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद आगे की जांच की जा रही है। वहीं कुछ महीने पहले बिहार के बक्सर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमें पांचवी क्लास के छात्र ने स्कूल के शिक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसको लेकर औधोगिक थाने में लिखित शिकायत की गई है।