जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि बारामुला के रामपोरा सोपोर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद ज्वाइंट एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशन शुरू किया गया