#kupwaraAccident | जम्मू- कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के वोधपोरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि कॉलेज छात्रों से भरी एक बस अचानक पलट गई, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई और कई अन्य छात्र घायल हो गए। वहीं घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।