वैसे तो सचिन तेंदुलकर को लेकर बहुत किस्से कहानियां है इनमें से एक कहानी 1998 की है जब शारजाह में सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया की धज्जियां उड़ाते हुए भारत को चैंपियन बनाया था. फाइनल में शतकीय पारी खेलने के बाद मास्टर ब्लास्टर ने देर रात मुंबई की फ्लाइट ली और सुबह वो मुंबई की रणजी के कैंप में भाग लेते नजर आए ऐसे उदाहरण ही इस खिलाड़ी को महान बनाता है.