मलेशियाई पीएम ने पोस्ट किया, “हालांकि मैंने इस दयालु प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन इस तरह का व्यवहार निस्संदेह उनकी असाधारण मानवता थी।” उन्होंने उन्हें मानवीय दयालुत से भरा हुआ व्यक्ति बताया। अनवर ने मनमोहन सिंह की मौत पर भारी दुःख जताते हुए अपने पोस्ट की शुरुआत की। उन्होंने लिखा, “मेरे सम्मानित और प्रिय मित्र डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से मुझ पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।”