भारतीय सेना के पराक्रम के अनगिनत किस्से हैं लेकिन आज एक ऐसी घटना की चर्चा करेंगे जब भारतीय सैनिकों ने केवल खुकरी (गोरखा सैनिकों का हथियार) के दम पर पूरी पाकिस्तानी पोस्ट साफ कर दी थी। पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) में बर्बरता की हदें पार कर रही पाक सेना के साथ भारतीय सैनिकों ने ‘मौत का तांडव’ खेला था। यह उपमा ज्यादा लग सकती है लेकिन यह सच्चाई है