Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पर्व सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव ही नहीं, बल्कि यह पारंपरिक संस्कृति, भक्ति और उमंग का प्रतीक भी है। इस दिन घर-घर में छोटे बच्चे कृष्ण और राधा के रूप में सजे दिखते हैं। अगर आपकी छोटी सी राजकुमारी को भी राधा के रूप में तैयार करना है, तो सही ड्रेस, मेकअप और एक्सेसरीज के साथ उसका लुक ऐसा बनाएं कि देखने वाले वाह-वाह करते ना थकें। यहां हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप आसान और सुरक्षित तरीके बता रहे हैं, जिससे आपकी बिटिया बिल्कुल प्यारी राधा रानी लगेगी।