जनसंहार की रोकथाम पर संयुक्त राष्ट्र के नव नियुक्त सलाहकार चलोका बेयानी ने आगाह किया है कि दुनिया में अनेक स्थानों पर टकरावों व युद्धों में आम लोगों को निशाना बनाने का चलन बढ़ रहा है, जिससे अत्याचार-अपराधों का जोखिम भी बढ़ा है. ऐसे में अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के लिए सम्मान में भी चिन्ताजनक गिरावट आई है.