ब्रोकरेज फर्म मिरेई एसेट कैपिटल मार्केट्स ने अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इसका करेंट मार्केट प्राइस 210.60 रुपये है, जबकि टारगेट प्राइस 240–243 रुपये रखा गया है। कंपनी का फोकस हाई मार्जिन सेगमेंट पर है और इस वजह से कंपनी को हेल्दी मार्जिन बनाए रखने में मदद मिली है। कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में रिकवरी के साथ ही अशोक लीलैंड आगामी महीनों में ग्रोथ का सिलसिला बनाए रख सकता है।