नारायण जगदीशन जिनको इंग्लैंड जौरे पर अंतिम टेस्ट के लिए बतौर रिजर्व विकेटकीपर जोड़ा था उनके बैट से निकली नाबाद 148 रन की पारी की बदौलत दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के पहले दिन दक्षिण क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र के खिलाफ तीन विकेट पर 297 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत की. जगदीशन और ईशान किशन में से किसी एक को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में बतौर रिजर्व चुना जा सकता है.