मार्च में जस्टिस यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास पर बड़े पैमाने पर नोटों की अधजली गड्डियां मिलने से उठे विवाद ने धनखड़ को भ्रष्टाचार और जवाबदेही की कथित कमी के मुद्दे पर उच्च न्यायपालिका पर निशाना साधने का एक और मौका दे दिया था। धनखड़ ने अदालतों और उनके अलग-अलग फैसलों पर सवाल उठाए। उन्होंने एक वकील के तौर पर खुद को न्यायपालिका का ‘‘पैदल सिपाही’’ बताया