पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक व्यक्ति ने छुट्टी के लिए खूनी खेल को अंजाम दे दिया। कोलकाता के टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने साथ में काम करने वाले वाले चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छुट्टी नहीं मिलने से नाराज था। गुरुवार को वह चाकू लेकर ऑफिस आया और खौफनाक कदम उठा लिया