Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो लोगों की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के आरोप में दो नाबालिगों समेत छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों बताया कि शहर के चंगोराभाटा इलाके में दो लोगों की हत्या के आरोप में पुलिस ने खाम सिंह साहू (47), उसके बेटे दुर्गेश (23) और एवन कुमार (18), डालेंद्र साहू (18) को गिरफ्तार करने के साथ 16 और 17 साल के दो लड़कों को भी हिरासत में लिया है।
उन्होंने बताया कि घटना रात करीब एक बजे चंगोराभाटा इलाके के काला पुतला चौक मैदान में हुई, जब आरोपी अलाव ताप रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद यादव और बडोले शराब पी रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उनके बीच बहस शुरू हो गई और गुस्से में आकर आरोपियों ने यादव और बडोले की हत्या कर दी। आरोपियों ने उनके सिर पत्थर से कुचल दिए।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने यादव और बडोले की हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर जब्त कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: नए साल के जश्न में ज्यादा पी ली शराब! बेफ्रिक रहिए, पुलिस पहुंचाएगी घर