No Namaz On Rooftops: उत्तर प्रदेश के चर्चित संभल के एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने गुरुवार को कहा कि पारंपरिक ढंग से नमाज अदा करने पर कोई पाबंदी नहीं है। लेकिन दुर्घटनाएं रोकने के लिए छतों पर बड़ी संख्या में एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है। शांति समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि 28 मार्च को अलविदा जुमा की नमाज़ और 31 मार्च को ईद की नमाज़ सड़कों पर नहीं पढ़ी जाएगी