भारत ने फाइनल में चीन को हराकर लगातार दूसरी बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया. भारत की ओर से दीपिका ने इकलौता गोल दागा. हॉकी टीम की चैंपियन बनने के बाद बिहार सरकार और हॉकी इंडिया ने धनवर्षा कर दी. भारतीय टीम ने ओवरऑल तीसरी बार चैंपियन बनी है. उसने कोरिया के सर्वाधिक 3 बार ट्रॉफी जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली.