RCB IPL victory parade: आरसीबी के पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने के बाद आज विक्ट्री परेड निकाला जाएगा. बेंगलुरु की सड़कों को जनसैलाब उमड़ेगा. विराट कोहली और आरसीबी के फैंस अपने हीरो का स्वागत एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेंगे जहां उनके लिए फ्री एंट्री होगी. खुली बस में आरसीबी के चैंपियन खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सवार होकर अपने फैंस को शुक्रिया कहेंगे.