नई दिल्ली. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के एक अहम सदस्य बन गए हैं. उन्होंने अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को चकमा देते हुए कुल 14 इंटरनेशल टी20 मुकाबलों में 22 विकेट लिए हैं. जबकि 71 आईपीएल मैचों में उनके नाम 83 विकेट हैं. वरुण ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल एक मैच में 5 विकेट लेकर शानदार खेल दिखाया था. अब चेन्नई की स्पिन के लिए मददगार पिच पर वरुण एकबार फिर जलवा बिखेरते हुए नजर आ सकते हैं.घरेलू मैदान पर वरुण पहली बार नीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे.