(खबरें अब आसान भाषा में)
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 बॉल पर शतक जमाकर खलबली मचा दी. 14 साल के इस बच्चे ने आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स के कोच माइकल हसी ने उनकी तुलना एडम गिलक्रिस्ट से की और उनकी पारी की जमकर तारीफ की.