(खबरें अब आसान भाषा में)
इंडिया में स्टील कंपनियां चीन से सस्ते आयात का विरोध करती रही हैं। इसके बाद सरकार ने मामले की जांच की। फिर चीन से स्टील के आयात पर 12 फीसदी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा दी गई। अस्थायी समय के लिए लगाई गई इस ड्यूटी से इंडियन स्टील कंपनियों को कुछ राहत मिली है।